कोल्हाखम पश्चिम बंगाल और सिक्किम के सिमा के बिच में स्थित एक छोटा सा गॉव है, जो निरा घाटी में है। इसके चारो ओर हरियाली ही हरियाली है और ये हर तरफ से पहाड़ो से घिरा हुआ है। यहाँ देबदार के पेड़ बिशेष रूप से देखने को मिलते है। यहाँ से कंचनजंघा की वर्फ से घिरी पहाड़िया भी दिखती है जो अपने आप में एक खूबसूरत दृश्य है।कोल्हाखम रोमांचक होने के साथ – साथ शांति के साथ घूमने के लिए सबसे अच्छा जगह है यहाँ की सड़के दोनों तरफ से छोटे छोटे सदाबहार के पौधे और हरी – हरी घासो से घिरे हुए है जिनका एक अलग ही दृश्य उत्पन होता है इन सड़को पर पैदल चलने का एक अलग ही आनंद होता है। यहाँ अलग अलग तरह की पछिया भी पाई जाती है जिनका आवाज कानो में ठंडक पैदा करती है और मन को सुकून देती है। यहाँ से कंचनजंघा की सूर्य उदय की पहली झलक मन को मोह लेने वाली होती है और यह जीवन का सबसे अच्छा और ना भूलने वाला अनुभव होता है। कोल्हाखम पहाडिओ में घूमने वालो, हैंगिंग, ट्रेकर आदि के लिए सबसे अच्छा जगह है।यहाँ पर एक चेंज फ़ॉल है, जिसके निचे सीढ़ियों से उतरने के बाद एक कुंड दिखाई देता है जिसका पानी हर समय साफ़ और ठंडा रहता है। यहाँ कई तरह की नदिया भी है ओर उन नदिओं पर पूल बना हुआ है, जिन पर पर्यटक बैठ कर अपना समय बिता सकते है और इन नदिओं का आनंद ले सकते है साथ ही साथ यहाँ बहुत सारे झील है जो की गहरे नहीं होते है, अतः पर्यटल उन झीलों में आसानी से उतर सकते है। कोल्हाखम में ऐसा प्रतीत होता है की यह पूरी तरह से बदलो से ढाका हुआ है। जो एक प्राकृतिक सौंदर्य को दिखता है। यहाँ रात को ऐसा लगता है की पूरा गॉव तारो से गिरा हुआ है। चारो तरफ कीड़ो और सूखे हुए पत्तो की आवाजे सुनाई देती है जो की ऐसा महसूस कराती है की आप प्राकृति के गोद में हो। रात का समय सुबह के समय से एक दम अलग होता है। यह जगह ट्रैकिंग, हैंगिंग के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। यहाँ से आप लावा ,लोलेगॉन , रिशोप भी आसानी से जा सकते है और उन सभी जगहों का भी आनंद ले सकते है। एक खूबसूरत और प्राकृतिक टूर के लिए कोल्हाखम सबसे अच्छी जगह है। अगर आप भी प्राकृतिक के इस सुन्दर दृश्य का आनंद लेना चाहते है तो कोल्हाखम अबश्य जाए। यह आपके जीवन का सबसे खूबसूरत ट्रिप होगा। और आपकी इस यात्रा में easetrip आपका साथ अपनी सेवाओं और सुबिधाओ को पेश कर के देता। इस यात्रा को रोमांचक बनाने के लिए easetrip से संपर्क करे Best tour and travels agency in kolakham.
कोल्हाखम में देखने योग्य क्या नजारे हैं?
